दो अलग अलग सड़क हादसे में दो घायल,रेफर
लातेहार, मार्च 23 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग सड़क हादसे में रविवार को दो लोग घायल हो गए। पहली सड़क दुर्घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के दीरीदाग गांव के पास घटी। जहां सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय साव मुंडा को एक तेज रफ्तार बाइक ने अपने चपेट में लेकर घायल कर दिया। दूसरी घटना बारियातू थाना क्षेत्र के सालवे गांव में घटी। जहां 70 वर्षीय महिला जुबन खातून पति कासिम मियां सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक ने अपने चपेट में लेकर घायल कर दिया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया । जहां चिकित्सक दयानंद कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए दोनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.