गुमला, फरवरी 5 -- गुमला। जिला के दो अलग-अलग स्थानों में सड़क हादसा में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है। पहला मामला सिसई थाना क्षेत्र के सोगरा का है। जहां गांव क ही प्रदीप सोरेन को अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। जिसे परिजन तत्काल 108 एंबुलेंस से गुमला सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया हैं। वहीं दुसरी घटना महुआड़ थाना क्षेत्र की है। जहां गारु निवासी सुमन एक्का व उसकी बेटी आरसेया एक्का स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा महुआडांड़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.