गिरडीह, मार्च 11 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 12 घंटे के अंदर नेशनल हाइवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक का नाम ढ़ालचंद सिंह है तथा वह पड़ोसी प्रखंड बिष्णुगढ़ के सिरंय पंचायत अंतर्गत पारजोरिया गांव का रहने वाला था जबकि घायल दंपति धनबाद का रहने वाला है। पहली घटना मंगलवार को देर रात में नेशनल हाईवे के गैड़ा/ सोनतुरपी में हुई। बताया जाता है कि ढ़ालचंद सिंह बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल गोरहर से गांव लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना बुधवार दोपहर नेशनल हाईवे के गोपालडीह ...