दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में बाईक सवार 5 जख्मी
बांका, मार्च 31 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में बाईक सवार 5 लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। पहली घटना कटोरिया-बलियामहरा मुख्य मार्ग पर बिचकौड़ी के पास घटी। जिसमें दो बाईक की आमने-सामने की टक्कर में बाईक चालक कटोरिया निवासी जयमंगल सिंह का पुत्र सुधीर सिंह एवं आनंदपुर थाना क्षेत्र के सरकंडा निवासी करीम अंसारी का पुत्र दाऊद अंसारी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार सुधीर सिंह बाईक द्वारा घर से थाना क्षेत्र के बाघमारी गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जबकि दाऊद अंसारी सामने की ओर से बाईक द्वारा बाजार की ओर आ रहा था। इसी दौरान बीचकौड़ी के पास तेज रफ्तार के कारण दोनों बाईक आपस में टकरा गई, जिसमें दोनों बाईक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.