साहिबगंज, जून 23 -- राजमहल। थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन पहाड़ -राजमहल मुख्य मार्ग पर कर्बला के पास बीते रात लगभग 10:00 बजे अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर दो युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बेगम पुरा निवासी विष्णु चौधरी (32) और जितेंद्र उरांव (30) तीन पहाड़ की ओर से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान आंधी तूफान के कारण सड़क किनारे बांस के छाड़ से कुछ बांस सड़क पर गिर पड़ा हुआ था।

घटना का विवरण अंधेरा में नहीं दिखाई जाने के कारण अनियंत्रित होकर दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। दोनों को परिजनों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर नाजिश अहमद ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में विष्णु चौधरी को रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर फुलवरिया के पास फोर लेन मुख्य मार्ग पर सोमवार को देर रात लगभग 10.15 ...