मुरादाबाद, मार्च 5 -- सुरजन नगर करनपुर मार्ग पर बुधवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव सुरजन नगर में रिश्तेदारी से लौट रहे दो बाइक सवार दोस्त बिजली पोल से जा टकराए । एक दोस्त की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के सुरजन नगर में हरी मंडप के पास ग्राम सुरजन नगर के निकट विशेष सैनी पुत्र भजन सिंह और मिथुन पुत्र राज्यपाल निवासीगण रहटामाफ़ी थाना डिलारी अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर की तरफ जा रहे थे ,तभी बाइक फिसलने से बाइक बिजली पोल से जा टकराई। जिससे विशेष सैनी की मौके पर मौत हो गई ,जबकि मिथुन को गंभीर चोट आई। जिसका मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरद्वारा में कराया गया। जहां से परिजनों द्वारा मिथुन को उचित इलाज हेतु काशीपुर ले जाया जाया गया है।विशेष सैनी के परिजनों द्वारा कोई पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। घटना को लेकर...