शामली, सितम्बर 2 -- शामली। दो अलग अलग सडक हादसों में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की दशा गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हरियाणा के जनपद पानीपत निवासी 27 वर्षीय भारत अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से मेरठ जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह गांव सिंभालका के निकट मेरठ-करनाल हाईवे पर पहुंचा तो इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा क्षेत्र के गांव राझड निवासी पूनम पत्नी प्रमोद कुमार किसी कार्य से शामली आ रही थी। बताया जाता है कि जब वह गढीपुख्ता के बस स्टेंड के पास पहुंची तो इसी दौरान अज्ञात...