बलरामपुर, मार्च 24 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार रात पिपरहवा-नंदमहरा मार्ग पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया, जहां पर चार की हालत नाजुक होने पर चिकत्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। पहली घटना पिपरहवा चौराहे के पास हुई, जहां दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जीशान अहमद के अनुसार, ग्राम होमपुर निवासी फारूक (41) अपनी पत्नी फातिमा (40) के साथ बाइक से तुलसीपुर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से रतनपुर निवासी पंकज (25) और रामकुमार (24) की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।...