हरदोई, फरवरी 24 -- मल्लावां। दो अलग-अलग गांव में हुई मारपीट में सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम हर्रैया निवासी राम प्रकाश ने दर्ज कराये मुकदमे में कहा 21 फरवरी को समय 7:30 बजे लड़की की शादी का व्यवहार देने मन्नी लाल के यहां बेरिया नजीरपुर गया था। वहां पहुंचने पर मन्नी लाल, ज्ञानपाल, विनीत पाल, ने जान माल की धमकी दी। लात घूसों व डंडों से पीटा। उधर दूसरी तरफ ग्राम बल्ली पुरवा मटियामऊ निवासी रिजवाना ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 23 फरवरी को दिन में 12 बजे नन्द फूलजहा, जैनब, नूही, शाहबाज ने गाली गलौज कर लात घुसो डंडों से पीटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.