दो अलग-अलग मामलों के फरार अभियुक्त गिरफ्तार
गढ़वा, जून 18 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में एक लूट कांड तथा एक आर्म्स एक्ट मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, अरसली उत्तरी निवासी अखिलेश पासवान लूट कांड में नामजद अभियुक्त था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। वहीं, रोहनिया निवासी प्रमोद उरांव आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले में फरार था। गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर भवनाथपुर थाना पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- बेलहा-बथनाहा सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.