सीतामढ़ी, फरवरी 13 -- बाजपट्टी। पुलिस ने थाना में दर्ज दो अलग-अलग मामले में फरार आरोपी सहरसा जिला के महिषी क्षेत्र के महिषी गांव निवासी लीलाकांत पासवान को उसके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी लड़की अपहरण के एक मामले(128/2019) में अप्राथमिकी अभियुक्त है। लेकिन जब उसी साल 5 मई को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा था तो वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया था।तब थाना में कांड संख्या 172/2019 कराई गई थी।इस कार्रवाई में एसआई पूजा कुमारी के नेतृत्व में सशस्त्र बल शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.