गुमला, अप्रैल 3 -- गुमला। सदर थाना की पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया। पहली घटना में सदर प्रखंड के धनगांव निवासी मांगी उरांव को डायन बिसाही के आरोप में एतवा खड़िया द्वारा हत्या कर दिया गया था। इस मामला में मृतका मांगी उरांव का पति जोगी खड़िया ने आरोपी के खिलाफ नामद प्राथमिकी दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दूसरी घटना में सिसई रोड लोयला नगर निवासी ललन टोप्पो के घर से चोरी करने के मामले में आरोपी अभिषेक मिंज को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में डुमरटोली लोयला लगर निवासी ललन टोप्पो ने अज्ञात के खिलाफ घर से आभूषण चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.