नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नई दिल्ली, व.सं.। यूके (यूनाइटेड किंगडम) से दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री के पास इमिग्रेशन जांच के दौरान अलग-अलग पासपोर्ट होने का मामला सामने आया है। दोनों पासपोर्ट में उसकी जन्मतिथि और जन्मस्थान तक अलग-अलग पाए गए, जबकि फोटो एक ही लगा हुआ है। प्रोफाइलिंग के आधार पर संदेह होने पर जब उसके यात्रा दस्तावेजों की जांच की गई तो पूरा मामला सामने आया है। इसके बाद इमिग्रेशन की शिकायत पर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय अर्जुन लखाभाई सोढिया के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ गुजरात के जामनगर में रहता है। वह 25 अगस्त को इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-004 से यूके से दिल्ली पहुंचा था।पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने अलग-अलग दस्तावेजों और पहचान संबंधी जानकारियों ...