पूर्णिया, मार्च 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से स्मैक के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों थाना क्षेत्रों से पुलिस ने कुल 25 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पहली गिरफ्तारी गुलाबबाग कब्रिस्तान टोला से हुई है। आरोपी की पहचान मो साजिद के रूप में हुई है। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के घर से 19 ग्राम स्मैक बरामद किया है। सूचना था कि वह घर से स्मैक का धंधा करता है। वहीं दूसरा मामला मरंगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दह ग्राम स्मैक के साथ गोपी कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अन्तर्गत ततमा टोला शांतिनगर स्थित आरोपी के घर के पास से उसे गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.