फरीदाबाद, जून 5 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्कूटी और मोटरसाइकिल चोरी होने के दो मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र का है। दिल्ली के ताजपुर निवासी राजू शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फरीदाबाद स्थित अपने कार्यालय में कार्यरत हैं। 4 जून 2026 को उन्होंने अपनी एक्टिवा डीएलएक्स स्कूटी कार्यालय के बाहर प्लॉट नंबर-23, एमसीएफ, शेरशाह सूरी रोड, प्रथम तल के नीचे खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह वापस नीचे आए तो स्कूटी वहां से गायब मिली। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन स्कूटी का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के...