दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना
समस्तीपुर, अप्रैल 11 -- समस्तीपुर। शहर के धर्मपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। वहीं, मोहनपुर मोहल्ले में भी शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। बताया गया कि आग लगने से एक पेड़ के नीचे रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। इस घटना में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.