रांची, मार्च 23 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। अनगड़ा- गेतलसूद मार्ग के बजरंग चौक के समीप मिशन मोड़ पर सोमवार की शाम दो ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में एक ऑटो में सवार बच्ची समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सोसो गांव के निवासी हैं। सभी आपस में रिश्तेदार हैं। घायलों में नौ वर्षीय कुसमी कुमारी, रीता देवी, रुक्मणि देवी, सुंधो देवी,सूरज महतो और एक अन्य शामिल हैं। सभी सोसो से ऑटो में सवार होकर ट्रैन पकड़ने रांची स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान मिशन मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही ऑटो से सीधी टक्कर हो गई। बताया जाता है कि विपरीत दिशा अनगड़ा से आ रही ऑटो में कोई सवारी नहीं थी और चालक नशे में धुत था। सभी घायलों को उसी ऑटो से सीएचसी अनगड़ा ले जाया गया। घटना की सूचना अनगड़ा थाना की पुलिस को दे दी गई है। कार और पिकअप वैन की टक्कर में छह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.