गोरखपुर, फरवरी 25 -- हरपुर बुदहट हिंदुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बरसिहा और सहिजना गांव हुई मारपीट और हाथापाई की घटना में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बरसिहा गांव के माधव प्रताप यादव ने पुलिस को बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा सोमवार सुबह शौच के लिए गया था। उसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने लाठी-डंडे से मारपीटकर घायल कर दिया, और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने कृष्णा यादव, सर्वेश, महफूज शेख, और लोहिद पर केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे सहिजना के रहने वाले सुनील सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के एक पोखरे पर उन्होंने मछली डलवाई है। बीते रविवार को मछली निकालने को लेकर हुई कहासुनी में गाव के संतोष सिंह, राहुल सिंह, सुभाष सिंह, अखिलेश सिंह हाथापाई पर उतर आये और गालियां देते हुए सभी ने जान...