मुरादाबाद, जुलाई 29 -- अलग-अलग स्थान पर हुए एक्सीडेंट के मामले में दो वाहन चालकों को अदालत में सबूत के अभाव में बरी कर दिया। बिलारी के गांव सिहाली नंदा के महावीर पुत्र राम प्रकाश यादव ने 12 फरवरी 2012 को मुकदमा दर्ज कराया कि उनका बड़ा भाई कुंवर पाल पुत्र राम प्रकाश यादव किसी काम से बिलारी आया था। टेपों में बैठकर 6:30 बजे शाहबाद की ओर जा रहा था। धर्मपुर कलां के पास एक ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे उसके भाई कुंवर पाल गंभीर घायल हो गए जिनकी सैफनी में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुकदमे के बाद पुलिस ने मिलक नगलिया जट के प्रेम किशोर पुत्र बलवंत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रेम किशोर की ओर से अधिवक्ता विनय यादव ने पैरवी की। अभियोजन पक्ष मुकदमे में आरोप साबित नहीं कर सका, लिहाजा आरोपी प्रेम किशोर को ग्राम न्यायालय के न्यायाध...