दो अरब से होगा शहर का विकास, कई प्रस्ताव पास
रामपुर, मार्च 13 -- नगर पालिका बजट बोर्ड की बैठक में गुरुवार को कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली। बैठक में शहर के विकास के लिए करीब दो अरब का बजट मंजूर हुआ। जिसमें कई स्थानों के नाम बदलने के साथ ही चौक बनाने के प्रस्ताव सभासदों ने रखे। इन प्रस्तावों पर काम होने के बाद जल्द ही आपको रामपुर में प्रवेश करने से पहले एक भव्य चौक देखने को मिलेगा। शहर में विकास कार्य कराने और लोगों को मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होती है। इसके लिए समय-समय पर बोर्ड की बैठक का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभासदों द्वारा दिए जाने वाले प्रस्तावों के आधार पर शहर का विकास कराने का खाका तैयार किया जाता है। साथ ही बैठक में पिछले समय में कराए गए विकास कार्यो का ब्योरा भी देना होता है। अमूमन दो माह में एक बार बोर्ड की बैठक कराने का प्रावधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.