दो अभ्यर्थियों ने नहीं जमा की ओएमआर शीट,प्राथमिकी
नवादा, जून 30 -- केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार, विज्ञापन संख्या-02/2026 की 28 जून को आयोजित परीक्षा में शामिल दो अभ्यर्थियों द्वारा ओएमआर की बी कॉपी परीक्षा केन्द्र पर जमा नहीं करायी गयी। मामला केएलएस कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्र की है। इस मामले में केन्द्राधीक्षक द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। केन्द्राधीक्षक उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बारा पांडेया, रोह के प्रधानाध्यापक बाल्मीकि प्रसाद द्वारा दर्ज प्राथमिकी में दो अभ्यर्थियों सोनी कुमारी व मुन्ना यादव पर आरोप है कि दोनों ने ओएमआर की मूल प्रति (ए) जमा करायी। परंतु ओएमआर की कार्बन कॉपी (बी) दोनों ही अभ्यर्थियों द्वारा जमा नहीं करायी गयी। दोनों अभ्यर्थी क्रमश: परीक्षा केन्द्र के कमरा नंबर-07 व कमरा नंबर-04 में परीक्षा दे रहे थे। यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस भर्ती परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.