सिमडेगा, मार्च 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद के लिए दो अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। डीसी कंचन सिंह ने अमरनाथ प्रसाद एवं वेरनादत्त बा को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा। उल्लेखनीय है कि दोनों अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों में नाम की स्पेलिंग में त्रुटि पाई गई थी, जिसके कारण नियुक्ति प्रक्रिया अस्थायी रूप से लंबित थी। त्रुटि का संबंधित बोर्ड से विधिवत सुधार किए जाने के बाद नियुक्ति पत्र निर्गत किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.