मोतिहारी, मार्च 11 -- मधुबन। मधुबन के तीन पैक्सों में आगामी 18 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर पड़े नामांकन पत्रों की मंगलवार को संवीक्षा की गयी। एआरओ उमेश कुमार सिंह ने बताया कि संवीक्षा के दौरान मधुबन दक्षिणी पैक्स से कार्यकारिणी सदस्य के लिए पड़े इंद्रजीत राउत की पत्नी सुनीता देवी व सौकत अली की पत्नी अनीषा खातून अभ्यर्थी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है। अब मधुबन के तीन पैक्सों में 62 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में रह गए हैं। इसमें मधुबन दक्षिणी पैक्स से 18, तालीमपुर पैक्स से 15 व बाजीतपुर पैक्स से 18 अभ्यर्थी मैदान में रह गए हैं। नाम वापसी व प्रतीक चिन्ह के आवंटन की तिथि 11 मार्च निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.