दो अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज
गौरीगंज, मई 13 -- जगदीशपुर। लगातार चोरी व घरों में आग लगाने की घटनाओं में शामिल पाए जा रहे दो अभियुक्तों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। डीएम के अनुमोदन के बाद एसएचओ डीके यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मोहनगंज थाना क्षेत्र के छतुहवा निवासी रामेश्वर का दो लोगों का एक गैंग है। जिसमें दूसरा अभियुक्त फूलचन्द्र है। यह दोनों मिलकर घरों का ताला तोड़कर चोरी करते हैं और कभी-कभी घरों में आग भी लगा देते हैं। इनके आतंक से लोग भयभीत रहते हैं और पुलिस से शिकायत करने में डरते हैं। एसएचओ ने बताया कि दोनों अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.