फिरोजाबाद, मार्च 9 -- पेट्रोल भरवाने के रूपयों को न देने को लेकर एक राय होकर पैट्रोल पम्प कर्मियों तथा पैट्रोल पंप मालिक के साथ मारपीट कर तमंचों से जान से मारने की नीयत से की गयी थी फायरिंग के मामले में दो अभियुक्तों को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना टूंडला पुलिस टीम ने सूचना पर समीक उर्फ चिली पुत्र हृदेश बिहारी निवासी अलीनगर कैंजरा थाना टूंडला, कृष्णकान्त उर्फ बिल्लू पुत्र राधेश्याम निवासी अलीनगर कैंजरा थाना टूंडला को फतेहाबाद रोड होटल जय पैलेस से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तगणों की निशान देही के आधार पर अभियुक्तगण द्वारा घटना में प्रयुक्त दो तमंचा व दो जिन्दा कारतूस गेल गैस प्लांट वाले रास्ते के पास से बरामद किया है। पुलिस उक्त दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.