औरैया, मार्च 21 -- औरैया, संवाददाता। कानपुर सेंट्रल से लखनऊ रेल लाइन पर प्रस्तावित मरम्मत और तकनीकी कार्य के चलते आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके तहत फफूँद स्टेशन से गुजरने वाली यह प्रमुख ट्रेन अब दो अप्रैल से 13 मई तक लखनऊ तक नहीं जाएगी, बल्कि कानपुर तक ही सीमित रहेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अवधि में आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस (12180/12179) का संचालन केवल कानपुर तक ही किया जाएगा। इससे रोजाना फफूंद और आसपास के क्षेत्रों से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ नहीं मिल सकेगा। हालांकि ट्रेन के निर्धारित समय में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है, जिससे यात्रियों को समय को लेकर राहत जरूर रहेगी, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ेगी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.