बांदा, मार्च 30 -- अतर्रा संवाददाता। अतर्रा-बदौसा रेल खंड पर समपार फाटक संख्या-476 के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माणकार्य किया जा रहा है। यह फाटक निर्माण कार्य के चलते दो अप्रैल से यातायात के लिए स्थायी रूप से बंद रहेगा। निर्माण अवधि के दौरान बिसंड़ा से आने वाले और इस समपार से होकर गुजरने वाला समस्त सड़क उपयोगकर्ता वैकल्पिक रूप से समीपवर्ती समपार फाटक संख्या 477 (राज भंडारण निगम) से होकर राष्ट्रिय राजमार्ग 35 पर पंहुच सकेंगे। अतर्रा से आने वाले सड़क उपयोगकर्ता वैकल्पिक रूप से हिंदू इंटर कॉलेज के निकट स्थित समपार फाटक संख्या 475 से होते हुए नाहर के समान्तर अतर्रा बिसंड़ा मार्ग पहुंच सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.