रांची, मार्च 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए हटिया-दुर्ग-हटिया के बीच द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दो अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार की रात 8.05 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी, जो राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चंपा-बिलासपुर होते हुए दूसरे दिन सुबह 5.40 बजे रायपुर और सुबह 6.45 बजे दुर्ग पहुंचेगी। दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस तीन अप्रैल से बुधवार और शुक्रवार को नियमित ट्रेन के रूप में चलेगी। दुर्ग से यह ट्रेन शाम 7.35 बजे रवाना होगी और हटिया दूसरे दिन सुबह 7.15 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में जेनरेटरयान का एक, एसएलआरडी का एक, सामान्य श्रेणी के पांच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के छह, एसी थ्री टियर के एक, एसी टू टियर के एक कोच मिलाकर 15 कोच होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.