अररिया, मार्च 26 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटमीडिएट विशेष परीक्षा 2026 व इंटमीडिएट कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन बुधवार से शुरु हो गया है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि इंटमीडिएट विशेष परीक्षा व इंटमीडिएट कम्पाटमेंटल परीक्षा में सम्मलित होने वाले इच्छुक वैसे परीक्षार्थी जिनका सूचीकरण तीन शैक्षणिक सत्रों यथा 2022-24, 2023-25 एवं 2024-26 के लिए मान्य है, वे अपने शिक्षण संस्थान के प्रधान के माध्यम से दिनांक 2 अप्रैल तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भर सकते हैं। परीक्षा आवेदन भरने वाले विद्यार्थी को निर्धारित परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...