देहरादून, जनवरी 20 -- दो अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री बालाजी महाराज की 15वीं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल की मंगलवार महंत 108 रविंद्र पुरी महाराज के पावन सानिध्य में हुई बैठक में ये तय किया गया। ये भी संकल्प लिया गया कि साथ-साथ जून 2026 में 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा। संकल्प पूजा के दौरान आचार्य भारत भूषण भट्ट ने पालकी यजमानों एवं सेवादारों के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके पश्चात पंचमुखी सिंदूरी हनुमान मंदिर में 108 बार श्रीराम नाम जाप एवं श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर समस्त कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन की प्रार्थना की गई। सेवादल की ओर से बताया गया कि अप्रैल 2026 में शिवाजी धर्मशाला देहरादून से मेहंदीपुर बालाजी, राजस्थान से श्री बालाजी महाराज की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.