बेगुसराय, मार्च 25 -- बेगूसराय। युवा रोजगार व कौशल विभाग की ओर से सदर प्रखंड के पनहास चौक स्थित संयुक्त श्रम भवन परिसर में स्थित जिला नियोजनालय के सभागार में 2 अप्रैल को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन होगा। इसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी जैप्टो कुल 200 रिक्तियों के साथ भाग ले रही है। जिला नियोजन अधिकारी राणा अमितेष ने बताया कि इस जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए इच्छुक आवेदकों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को बायोडाटा के साथ उपस्थित होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.