अररिया, मई 4 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी थाना कांड संख्या 114/26 के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अप्राथमिकी आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हाजी मोहल्ला, वार्ड संख्या 09 निवासी 19 वर्षीय अंसार अंसारी पिता इबरार अंसारी तथा यादव टोली, वार्ड संख्या 12 निवासी 31 वर्षीय टुनटुन यादव पिता राम सागर यादव शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का संबंध चोरी एवं चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से है। पुलिस ने दोनों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.