मधुबनी, अप्रैल 22 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के बांकी गांव निवासी 25 वर्षीय गरदीप मुखिया तथा 17 वर्षीय एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी एसआई सह केस अनुसंधानक अमित चौरसिया ने पुलिस बलों के सहयोग से की। धराये व्यक्ति मोबाइल झपट्टा मारकर फरार होने के मामले को लेकर मधेपुर थाना में दर्ज एफआईआर 102/26 का अप्राथमिकी आरोपित है। यह जानकारी मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार तथा एसआई सह केस अनुसंधानक अमित चौरसिया ने दी है। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार तथा एसआई सह केस अनुसंधानक अमित चौरसिया ने बताया कि अप्राथमिकी आरोपित की गिरफ्तारी तकनीकी अनुसंधान के जरिये की गई। थानाध्यक्ष एवं एसआई ने बताया कि गिरफ्तार अप्राथमिकी आरोपी गरदीप कुमार मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि नाबालिग को बजाप...