सीवान, अप्रैल 8 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से अपहृत लड़कियों को सकुशल बरामद कर दो पॉक्सो एक्ट मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष जीतमोहन प्रसाद ने बताया कि थाने में दर्ज कांड संख्या 107/026 के अंतर्गत स्थानीय बाजार निवासी एक युवती के अपहरण मामले में कीलपुर गांव के आकाश कुमार को आरोपित किया गया है। वहीं दूसरी ओर थाने में दर्ज कांड संख्या 109/026 के तहत थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की युवती के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। इसमें जगदीशपुर गांव के रवि कुमार चौहान को आरोपित किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपहृताओं को सकुशल बरामद करने के साथ ही दोनों अपहृता का बयान दर्ज कराने हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं दोनों आरोपियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.