सहरसा, मई 22 -- पतरघट। पस्तपार पुलिस को दो अलग-अलग अपहरण की घटना में तीन माह बाद अपहृता को बरामद करने में सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष बिजय कुमार पासवान ने बताया कि दोनों कांड के अनुसंधानकर्ता पुअनि प्रीति कुमारी ने पस्तपार थाना कांड की अपृहता सोनी कुमारी को गुरुवार की रात सिंघेश्वर स्थान से बरामद करते नामजद अभियुक्त मनु कुमार को गिरफ्तार किया है l वहीं पस्तपार थाना में दर्ज एक अन्य कांड की अपहृता काजल कुमारी को सहरसा से शुक्रवार को बरामद किया गया है। दोनों मामले में बरामद अपहृता का मेडिकल करवाते न्यायालय में बयान करवाने के लिए प्रक्रिया की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...