मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। दो अपर मुख्य अभियोजकों को उपनिदेशक सह मुख्य अभियोजक पद पर प्रोन्नत किया गया है। इनमें सत्येन्द्र प्रसाद व शिवमुनी राम शामिल हैं। इस संबंध में गृह विभाग से संबद्ध अभियोजन निदेशालय ने अधिसूचना जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अभियोजन सेवा के राज्य में कुल 16 अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। इसमें ये दोनों अधिकारी भी शामिल हैं। दोनों की प्रोन्नति पर मुख्य अभियोजक मनोज कुमार, संजय कुमार गुप्ता, सिकंदर कुमार, रंजीत कुमार, श्वतांक श्रीवास्तव, अभिलाषा सिंह व विशाखा रंजन ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- जदयू ने शेष छह प्रखंडों के अध्यक्षों की जारी की सूची यह भी पढ़ें- सम्राट सरकार ने 11 और आईएएस का ट्रांसफर किया, दीपक लोकभवन गए, कुंदन गृह विभाग के सचिव बने

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...