हमीरपुर, जनवरी 13 -- हमीरपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) विजय शंकर तिवारी के न्यायालय द्वारा जनपद के थाना मझगवां व थाना कुरारा से संबंधित गुंडा अपराधी को जनपद की सीमा से 06 माह के लिए निष्कासित/जिलाबदर किया है। जिला बदर किए गए अभियुक्तों में महेश राजपूत निवासी ग्राम गोहानी थाना मझगवां व दिलीप निवासी ग्राम क्योटरा थाना कुरारा हैं। 16 को लगेगा रोजगार मेला हमीरपुर। आगामी 16 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सरीला में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जॉब फेयर में कई प्रतिष्ठित कंपनियों/नियोजकों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.