बरेली, फरवरी 16 -- धौराटांडा में राइस मिलर के घर डकैती डालने वाले गिरोह ने दो अन्य घरों में भी घटना करने की कोशिश की थी। मगर एक घर में पार्टी होने और दूसरे में लोगों के जागने के चलते वे नाकाम रहे। इसके बाद राइस मिलर के घर डकैती डाली गई। पुलिस ने वारदात में शामिल दो डकैतों की लोकेशन ट्रेस कर ली है, अब उनकी तलाश की जा रही है। बता दें कि भोजीपुर के धौराटांडा में वार्ड 4 निवासी राइस मिलर रेहान अहमद के घर गुरुवार रात डकैती की वारदात हुई थी। घर में घुसे 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर 8.32 लाख रुपये और करीब 6 तोला सोने के जेवरात लूट लिए थे। विरोध करने पर रेहान के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार करके घायल कर दिया। मगर उन लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश भागने लगे और इसी दौरान पीलीभीत में थाना दियोरिया कला के गांव महमूदपुर निवासी नन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.