जौनपुर, अप्रैल 15 -- जफराबाद। सिरकोनी विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय नेहरूनगर में तैनात दो अनुदेशक का एक दिन का मानदेय काट दिया गया। दोनों बिना छुट्टी लिए ही विद्यालय से अनुपस्थित रहे। उन दोनों को चेतावनी भी दी गयी। बीईओ अमरेश कुमार सिंह ने बुधवार को उक्त विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय पर तैनात दो अनुदेशक विजय प्रकाश पाल तथा मोहम्मद साकिब बिना किसी को बताए अनुपस्थित मिले। बीईओ ने दोनों का बुधवार का मानदेय काट देने का निर्देश दिया। इस कार्यवाही से हड़कम्प मच गया। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों अनुदेशकों का बुधवार का मानदेय काट दिया गया है। इसके अलावा उन्हें चेतावनी भी दी गयी कि भविष्य में बिना अवकाश लिए अनुपस्थित न हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.