पाकुड़, अप्रैल 13 -- प्रखंड के हाथकाठी गांव में उम्मीद फाउंडेशन ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए दो अनाथ बच्चियों सबीना खातून और साहीना खातून का बड़तल्ला स्थित मदरसे में निःशुल्क नामांकन कराया है। दोनों बच्चियों के पिता का तीन वर्ष पहले निधन हो गया था। जिसके बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। ऐसे में गांव के युवाओं द्वारा संचालित इस संस्था ने आगे बढ़कर उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई और नामांकन से पूर्व तक उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च वहन किया। इस पहल से बच्चियों और उनकी मां के चेहरे पर खुशी लौटी है। उम्मीद फाउंडेशन की इस सराहनीय पहल की क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.