फतेहपुर, मई 5 -- फतेहपुर। एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्रा द्वारा अनफिट विद्यालय वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसके दौरान दो विद्यालय वाहनों को सीज किया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि गाजीपुर क्षेत्र में अभियान के दौरान दो विद्यालय वाहनों के फिटनेस की जांच की गई जिसके दौरान दो वाहन अनफिट पाए जाने पर उन्हे सीज करके थाने में खड़ा करा दिया गया है। बताया कि आने वाले समय में भी विद्यालय वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाता रहेगा जिसमें यदि वाहन अनफिट पाए जाते हैं तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.