मधुबनी, मार्च 6 -- हरलाखी,एक संवाददाता। बौरहर पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसमे निवर्तमान अध्यक्ष सुनील कुमार यादव व गोविन्द कुमार यादव शामिल है। वहीं सदस्य पद के लिए विभिन्न कोटि के ग्यारह पुरुष व महिला अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी रविशंकर पटेल ने बताया आगामी 18 मार्च को बौरहर पैक्स के लिए अध्यक्ष व ग्यारह सदस्य पद का चुनाव होना निर्धारित है। इसके लिए शुक्रवार से शनिवार तक नामांकन है। नौ व दस मार्च को पूर्वाह्न ग्यारह बजे से संवीक्षा व ग्यारह मार्च को नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित है। इसके बाद अभ्यर्थियों के बीच प्रतीक चिन्ह वितरण किया जाएगा। मतदान के लिए बौरहर पंचायत भवन में दो बूथ बनाए गए हैं। निर्धारित तिथि को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.