मिर्जापुर, सितम्बर 8 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन दिन पूर्व मिले दो शव का पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराया है। जीआरपी प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि तीन दिन पूर्व झिंगुरा के पास 32 वर्षीय व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। वहीं शहर कोतवाली के विसुंदरपुर में एक 80 वर्षीय वृद्ध का शव मिला था। पुलिस ने आस-पास के लोगों व सोशल मीडिया से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 72 घंटे बाद पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...