समस्तीपुर, फरवरी 24 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय कल्याणपुर के परिसर में रविवार की देर रात दो अज्ञात बदमाश विद्यालय के पीछे से चार दिवारी फांद कर विद्यालय में प्रवेश किया। बदमाशों ने विद्यालय के शिक्षक प्रकोष्ठ का ताला भी काट दिया। इसी बीच विद्यालय परिसर में सो रहे नाइट गार्ड को इसकी भनक मिल गयी। नाइट गार्ड के शोर मचाते ही दोनों बदमाश वहां से भाग निकले। बदमाशों ने विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा रख दिया था इसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक राव ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध विद्यालय के कमरे का ताला काटने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देने की बात कही है। हालांकि उन्होंने इस घटना में किसी सामान की चोरी नहीं होने की बात कही है। इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.