मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- बंदरा। अंचल परिसर में सोमवार को सीओ अंकुर राय ने अग्निपीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से मिलने वाली अनुग्रह राशि का चेक दिया। सीओ ने बताया कि पिछले सप्ताह बड़गांव और नूनफारा पंचायत में अगलगी की घटना हुई थी, जिसमें जरंगी निवासी मो. तस्लीम और मोहनपुर निवासी अनिता देवी का घर राख हो गया था। दोनों पीड़ितों को 12-12 हजार रुपए का चेक दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...