गुमला, जुलाई 27 -- गुमला। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए गुमला जिला टीम के चयन को लेकर ट्रायल दो अगस्त को आयोजित किया जाएगा। हॉकी गुमला की ओर से जारी जानकारी के अनुसार ट्रायल रविवार को अपराह्न एक बजे संत इग्नासियुस स्टोटर्फ हॉकी मैदान में होगा। ट्रायल के आधार पर जूनियर व सब जूनियर बालक वर्ग की जिला टीम का चयन किया जाएगा। जूनियर वर्ग के लिए खिलाड़ियों की जन्म तिथि एक जनवरी 2007 या उसके बाद तथा सब जूनियर वर्ग के लिए एक जनवरी 2011 या उसके बाद होना अनिवार्य है।हॉकी गुमला की सह सचिव रश्मि मिंज ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेने के लिए अपने साथ आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति या वैध प्रमाण लेकर समय पर मैदान में उपस्थित हों। चयनित खिलाड़ी अगस्त में जमशेदपुर में होने वाली राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में गुमला का प...