जौनपुर, अगस्त 28 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से श्री अन्नकला बोर्ड के गठन के निर्णय का भोजवाल (भुर्जी) समाज ने स्वागत किया है।

भोजवाल जागृति यात्रा दो अक्टूबर से पूरे प्रदेश में भोजवाल जागृति यात्रा निकाली जाएगी। फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष इंजीनियर उमाशंकर भोजवाल ने कहा कि भुर्जी समाज लंबे समय से पाक कला और अन्नकला की परंपरा से लोगों को सेवाएं देता आ रहा है। बोर्ड के गठन से समाज के युवाओं को होटल, रेस्टोरेंट, फूड प्रोसेसिंग और कैटरिंग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। साथ ही पारंपरिक हुनर को सरकारी पहचान भी मिलेगी। उपाध्यक्ष रामजी भोजवाल ने कहा कि बोर्ड में समाज के अनुभवी कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। अध्यक्ष अरु...