कटिहार, सितम्बर 11 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सरकारी विद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ खेल प्रतिभाओं को भी नई पहचान मिलेगी। खेल विभाग के निर्देश पर 2 अक्तूबर से विद्यालय स्तर पर 'मशाल खेल कार्यक्रम' की शुरुआत होगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण और पंचायत स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें जिला और राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर देना है। कार्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग और खेल विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल : मशाल खेल कार्यक्रम से गांव-गांव की प्रतिभाओं को मिलेगा मंचकार्यक्रम की समीक्षा बैठक कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जल्द ही जिला स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सभी संबंधित पदाधिकारियों को पंचायत और विद्यालय स्तर पर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाएगा। सा...