दो अंचल निरीक्षक और यातायात थानाध्यक्ष बदले गए
जहानाबाद, मई 9 -- अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के द्वारा अंचल निरीक्षक सहित तीन पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। यातायात थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को हटाते हुए पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। वहीं उनके जगह पर पुलिस केन्द्र में पदस्थापित उत्तम कुमार को यातायात थाने की कमान दी गयी है। इस प्रकार अरवल अंचल निरीक्षक के पद पर अजय कुमार सिंह को तैनात किया गया है एवं कुर्था अंचल निरीक्षक के पद पर दिनेश सिंह को पदस्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने पब्लिक के सभी समस्या प्राथमिकता पर सुनने का भी निर्देश दिया है एवं शीघ्र योगदान करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- लंबित केस को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश साथ ही निर्देश दिया गया है कि पुलिस मुख्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.