विकासनगर, मई 7 -- दोहा गांव में देवता को विदा करने के लिए एकत्र हुए लोग पूरी रात भक्ति में डूबे रहे। गांव में महाराज की यात्रा में शामिल होने पहुंचे खत कोरू के साथ ही खत सैली और आसपास के हजारों श्रद्धालु भी दोहा पहुंचे थे। दोहा गांव में इकठ्ठा हुए हजारों श्रद्धालु बुधवार की रात जागड़ा कर विदाई गीतों के साथ ही महाराज का गुणगान करते रहे। मंदिर प्रांगण में पारंपरिक लोकनृत्यों का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने देव हारुल पर नृत्य कर देवता को नमन किया। खत सैली के ग्रामीण महाराज के जाने से व्यथित थे। लोग यहां विदाई गीत गा रहे थे। उधर, खत कोरू के लोगों में महाराज के आने की खुशी थी और लोग स्वागत गीत गा रहे थे। खत सैली के सदर स्याणा राजेंद्र सिंह तोमर, जवाहर सिंह, रोशनी देवी, सरदार सिंह, बारू सिंह, झूलो देवी का कहना है कि महाराज की सेवा का यह मौका जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.